UP Election : दिल्ली के बाद हाईजोश में है आप, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में दिखाएगी दम

लखनऊ में आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जारी की। सूची जारी करते हुए संजय सिंह (Sanjay Singh ) ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवारों को ही पहली लिस्ट के लिए चुना है।

लखनउ। हाल ही में दिल्ली नगर निगम के हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 5 में से 4 सीटें जीत लीं। उससे कुछ समय पहले वह गुजरात निकाय चुनाव में अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। इससे पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) सहित तमाम कार्यकर्ता का जोश सावतें आसमान पर है। उसी जोश में पार्टी ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में ताल ठोंकने का निर्णय लिया है। इसके लिए पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी भी कर दी है।

आम आदमी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद (Jila Panchayat Candidate) के लिए के लिए अपने 400 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। यह सूची लखनऊ में आप सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने जारी की। सूची जारी करते हुए संजय सिंह (Sanjay Singh ) ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवारों को ही पहली लिस्ट के लिए चुना है। संजय सिंह ने ये भी घोषणा की कि पंचायत चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों को राज्य के 2022 विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में परफॉरमेंस के आधार पर मौका दिया जाएगा।

असल में, बीते कुछ सालों से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह लगातार उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। शायद ही कोई सप्ताह होता होगा, जब वह प्रदेश्े में लोगों से मुलाकात नहीं करते होंगे। यहां पार्टी ने दिल्ली के कई विधायकों की डयूटी पर लगा दिया है, जिनके संगठन क्षमता अधिक है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश की जनता को बीजेपी सरकार (BJP Govt) की नाकामियां भी बता रहे हैं। पार्टी का कहना है कि यूपी सरकार तो बस जाति और धर्म की राजनीति करती है, लेकिन आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश एक-एक व्यक्ति के घर तक जाकर केजरीवाल के विकास मॉडल की चर्चा करेगा।