नई दिल्ली। बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी है वि क की। कई महीनों से इस शादी की हर कोई बात कर रहा हैै। अब दिन करीब आ रहे हैं शादी के। उम्मीद करते हैं सब तैयारियां हो चुकी होंगीं। आज से शादी का समारोह सवाई माधोपुर के फोर्ट बरवाड़ा में शुरू हो चुका है।
Food Packets & Sweets
शादी में सब खुश हैं। पर ग्रूम की खुशी कुछ अलग अंदाज में दिखी है। विक्की शादी के वेन्यू में हैं अभी, पर मुंबई में उनकी खुशी झलक रही है। वेडिंग प्लेस पर जाने से पहले विक्की कौशल ने मुंबई में घर के बाहर मौजूद पैपराजी के लिए मिठाइयां और फूड पैकेट्स भिजवाएं हैं। ये मिठाइयां उनके शेफ ने घर में बनाई है। इसका पू्रफ आपको पैपराजी विरल भयानी के सोशल मीडिया में दिखेगा। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पहले विक्की कौशल के फ्लैट व बिल्डिंग दिख रही है। कुछ पैपराजी के हाथ में मिठाइयों के ये पैकेट्स देखें जा सकते हैं। विरल भयानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि विक्की के घर के बाहर खड़े पैपराजी को एक्टर शादी की मिठाइयां भिजवाई हैं।
हमारा व्यू
खुशी का सबका अलग इजहार होता है। पर फूड पैकेट्स पपराजी के लिए भिजवाना हमें कतई पसंद नहीं आया। ये तरीका नहीं कुछ और सोचते खुशी के इजहार का, जिसमें सब अंदर से खुश होते। अरे! हमारी भी कोई इज्जत है। विक्क्ी आपकी टीम को इस बारे में सोचना चाहिए था। खैर, न्यू लाइफ आपको मुबारक हो। आपके लिए हम दिल से खुश हैं।
विक्की की स्पेशल एंट्री
खबर है कि अपनी बारात के साथ एक ग्रैंड एंट्री करेंगे। परंपराओं को वो अपनाएंगे, पर कुछ नया उसमें वो जोड़ेंगे। शादी समारोह के दिन उनकी ग्रैंड एंट्री के लिए 7 सफेद घोड़ों को चुन लिया गया है। यानी ग्रूम 7 घोड़ों के रथ पर सवार होकर शादी में एंट्री करेंगे। और तो और ये भी अपडेट आया है कि एक शाही मंडप को खासतौर पर से और दुल्हन के लिए डिजाइन किया गया है।