वियतजेट ने भारत में बढ़ाया अपना नेटवर्क; अहमदाबाद से डा नांग तक का नया रूट लॉन्‍च किया

नई दिल्ली। वियतजेट ने नई दिल्‍ली में आयोजित वियतनाम-इंडिया बिजनेस फोरम में एक नया रूट लॉन्‍च करने की घोषणा की है। यह रूट भारत के अहमदाबाद को वियतनाम के डा नांग से जोड़ेगा। नये रूट पर परिचालन अक्‍टूबर 2024 से शुरू होगा।

इसके अलावा, वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्‍ह चिन्‍ह ने दोनों देशों की बिजनेस कम्‍युनिटी के साथ वियतजेट को 200 मिलियन यात्रियों की उपलब्धि पर बधाई दी। वियतजेट के 200 मिलियनवें यात्री श्री संदीप मेहता रहे, जोकि एक भारतीय व्‍यवसायी हैं। उपहार के तौर पर उन्‍हें एक साल तक मुफ्त में वियतजेट की अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ान सेवाएं प्राप्‍त करने का मौका मिलेगा।

इस उपलब्धि से खुश एयरलाइन 2 अगस्‍त से 8 अगस्‍त, 2024 तक एक हफ्ते का प्रमोशन लॉन्‍च कर रही है। इसमें सभी घरेलू एवं अंतर्राष्‍ट्रीय रूट्स पर 2 मिलियन टिकटों की कीमतें 5555 रूपये () से शुरू होंगी। डिस्‍काउंट वाले यह टिकट www.vietjetair.com और वियतजेट एयर मोबाइल ऐप पर 4 सितंबर, 2024 से 22 मई, 2025 तक यात्रा के लिये उपलब्‍ध होंगे (*)।

वियतजेट ने अपने आधुनिक एयरक्राफ्ट पर यात्रियों का स्‍वागत किया है, जहाँ का केबिन क्रू पेशेवर, दोस्‍ताना और समर्पित है। इसमें वियतनाम, भारत और दुनिया के पकवानों का लुत्‍फ भी मिलता है। इसके अलावा, वियतजेट सभी यात्रियों को फ्री स्‍कायकेयर बीमा और स्‍कायजॉय के माध्‍यम से इनाम पाने तथा ‘’रोजाना जीतने’’ के अनेकों मौके देता है। गौरतलब है कि यह वियतजेट का लॉयल्‍टी प्रोग्राम है।

वर्ष 2019 से वियतजेट एक अग्रणी एयरलाइन है, जिसने वियतनाम और भारत के बीच उड़ानों के सीधे रूट्स बनाये हैं। इसमें यात्रा के सुविधाजनक और किफायती विकल्‍प मिलते हैं। एयरलाइन अब 56 साप्‍ताहिक उड़ानों के साथ सात रूट्स चलाती है। यह रूट्स हनोई और हो चि मिन्‍ह सिटी को भारत के प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं, जैसे कि नई दिल्‍ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोच्चि। यह बोध गया और वाराणसी जैसे लोकप्रिय गंतव्‍यों तक भी जाते हैं। वियतजेट ने वियतनाम और भारत के बीच लगभग 1.3 मिलियन यात्रियों का परिवहन किया है। यह एयरलाइन 1.4 अरब लोगों की आबादी वाले देश को सेवा प्रदान कर रही है।