VijayaDashmi 2022 : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की

चमोली। विजयादशमी के अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के चमोली में वीर सैनिकों के साथ शस्त्र पूजा की।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुझे जब भी फुर्सत मिलती है मैं जवानों के बीच आ जाता हूं। भारत दुनिया का अकेला देश है जहां शास्त्र और शस्त्र दोनों की पूजा होती है। इस देश में जो सर्वोच्च निधियां है उनमें सबसे महत्वपूर्ण निधी भारत की सेना है। देश का भरोसा है भारत की सेना।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवान में जो हुआ उसमें सेना ने करिश्मा दिखाया। जहां तक भारत के चरित्र का प्रश्न है तो.. भारत ने आज तक न तो दुनिया के किसी देश पर आक्रमण किया है और न ही किसी देश की एक इंच ज़मीन पर कब्जा किया है, लेकिन अगर हमें कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो भारत उसे माफ नहीं करेगा।