कोलकाता। चार विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्ती का इकबाल कायम रहा है। इस उपचुनाव में ममता बनर्जी भी चुनाव जीत गई। विधानसभा की चार सीटों- खरदाह, गोसाबा, दिनहाटा और शांतिपुर पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आ गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा कैंडिडेट को 58,835 मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। टीएमसी के जाकिर हुसैन ने जंगीपुर में एकतरफा मुकाबले में 92,480 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। शमशेरगंज में टीएमसी उम्मीदवार अमीरुल इस्लाम ने 26,379 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
ममता बनर्जी ने चारों विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- जीतने वाले चारों उम्मीदवारों की मेरी ओर से हार्दिक बधाई। यह जीत राज्य के लोगों की जीत है। इससे पता चलता है कि बंगाल हमेशा प्रचार और नफरत की राजनीति की जगह विकास और एकता को चुनता है। हम वादा करते हैं कि हम बंगाल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे!
पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार (30 अक्टूबर) को वोट डाले गए थे। चारों सीटों पर करीब 71 प्रतिशत मतदान हुआ था। दिनहाटा में 70 प्रतिशत, शांतिपुर में 76.14 प्रतिशत, खरदाह में 64 फीसदी और गोसाबा में 76 प्रतिशत मतदान हुआ था।





















