World Health Day 2022 : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर योग उत्सव का हुआ आयोजन

लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल लाल किले में योग उत्सव समारोह में शामिल हुए।

नई दिल्ली। पूरी दुनिया ने दो साल महामारी के दंश को एक साथ झेला है। गुरुवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लाल किले के प्रांगण में योग उत्सव का आयोजन किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई गणमान्य व्यक्ति इसमें शामिल हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम पूरे विश्व के स्वस्थ होने की कामना करते हैं। योग हमारी प्राचीनत्म जीवन पद्धति है। योग से तन-मन स्वस्थ हो, निरोगी काया हो। इसके लिए आज योग अभ्यास रखा है। इस वर्ष WorldHealthDay की थीम OurPlanetOurHealth है जो बताती है कि हमें पृथ्वी के स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक बनना होगा। Climate change और बढ़ते प्रदूषण के खतरे तथा इनसे हम पर पड़ने वाले प्रभाव अब साफ दिखाई दे रहे हैं।ऐसे में आवश्यक है कि हम पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “सभी को अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण का आशीर्वाद मिले। आज का दिन स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी है।”

वहीं, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने कहा कि सभी के सहयोग से आज योग उत्सव मनाया गया है। आज से 75 दिन का काउंटडाउन शुरू हुआ है, 21 जून को हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सफलतापूर्वक मनाए। भारत सरकार के सभी मंत्रालय साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने में लगे हैं।

बता दें कि साल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इसके दो साल बाद साल 1950 में विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने की पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की। ऐसे में स्वास्थ्य दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।