झारखंड में 1816 हुए स्वास्थ्य, 831 नए कोरोना पॉजिटिव,14 की मौत ..

9000 से कम हुआ एक्टिव केस राजधानी रांची में 3 संक्रमितों की मौत, 276 हुए स्वास्थ्य, 61 नए संक्रमित

राँची: झारखंड में तेजी से संक्रमण घट रहा है। लगातार संक्रमितों की अपेक्षा कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जिस कारण एक्टिव केस अब 9000 से भी कम हो गया है। राज्य में बीते 24 घंटों में 831 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1816 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 14 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें अकेले पूर्वी सिंहभूम में 8 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा राँची से 3, पलामू रामगढ़ और सिमडेगा में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में 283, इसके अलावा बोकारो में 30, चतरा में 7, देवघर में 21, धनबाद में 45, दुमका में 0, गढ़वा में 14, गिरिडीह में 37, गोड्डा में 4, गुमला में 41, हजारीबाग में 69, जामताड़ा में 10, खूंटी में 16, कोडरमा में 30, लातेहार में 24, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में 3, पलामू में 10, रामगढ़ में 19, रांची में 61, साहिबगंज में 9, सरायकेला में 10, सिमडेगा में 57 और पश्चिम सिंहभूम में 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8490974 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 8484836 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 8147052 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 337774 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 323876 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 4991 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 8907 हैं।