नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली में लाल किले से उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि आज़ादी का अमृत महोत्सव 15 अगस्त को समाप्त होगा इसलिए देश की एकता और आज़ादी के लिए जिन महानुभावों ने कुर्बानी दी और अपना जीवन त्याग किया उन महानुभावों को याद करें और अपने बच्चों को भी इसके बारे में बताएं।
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि तिरंगा चंद गज का कपड़ा नहीं तिरंगे की ताकत 130 करोड़ भारतीयों को एकजुट करने की है। आज आप देख सकते हैं सभी एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, बहुत सारे केंद्रीय मंत्री, सांसद और अलग-अलग दल के नेता इस यात्रा में शामिल हैं। आने वाले पीढ़ियों को इससे संदेश दिया जा रहा है कि हम सब भारत को एकजुट रखेंगे, भारत को आगे बढ़ाएंगे और भारत को और मजबूत तथा ताकतवर बनाएंगे।
वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर राष्ट्र का हर नागरिक एक तरफ आज़ादी के 75 साल को उत्सव के रूप में मना रहा है तो दूसरी ओर PM का आह्वान है कि आगामी 25 साल संकल्पों से भरा हो, कर्तव्य निष्ठा से भरपूर हो और अपेक्षाओं पर हर नागरिक खड़ा उतरे ये प्रयास हम सबका है।
#WATCH | Delhi: Tiranga Bike Rally for MPs being taken out from Red Fort. The rally will end at Vijay Chowk near the Parliament pic.twitter.com/g1yzPMe1WU
— ANI (@ANI) August 3, 2022
लाल किले से विजय चौक तक ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी शामिल हुईं। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि हर घर तिरंगा फैले और सब लोग अपने कर्तव्यों को ध्यान में रखकर हर घर तिरंगा फहराने का और भारत के भविष्य को लहराने का काम करे।