ITBP जवानों से भरी बस खाई में गिरी, मौत की आशंका

जम्मू। पहलगाम के फ्रिसलान में वाहन के पलट जाने से ITBP के कई जवानों के घायल होने की आशंका है। अमरनाथ यात्रा के लिए जवानों को इलाके में तैनात किया गया था। आईटीबीपी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस बस में 39 जवान सवार थे। इनमें 37 आईटीबीपी के थे और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते पहलगाम में हादसा हुआ है।

बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।