कोरोना टीकाकरण में दिख रही है गति, बीते 19 दिनों में करीब 46 लाख लोगों को लगाए गए कोविड-19 के टीके

कोविड-19 का टीका प्राप्‍त करने वाले 54.87 प्रतिशत लाभार्थी 7 राज्‍यों से संबंधित है। केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का स्‍तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। कई अन्‍य देशों ने लगभग 65 दिनों से टीकाकरण शुरू कर रखा है। भारत ने देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया है।

नई दिल्ली। देश के लिए यह खुशखबरी है कि एक ओर कोरोना संक्रमण में कमी देखी जा रही है, तो दूसरी ओर कोरोना टीकाकरण अभियान को गति मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि बीते 19 दिनों में करीब 46 लाख लोगों को टीका लगाया है। बृहस्पतिवार दोपहर 1.30 बजे तक 45,93,427 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब सिर्फ 1,55,000 है। कोविड से अब तक 1,54,000 लोगों की मृत्यु हुई हैं। अभी तक हम 19,90,00,000 कोरोना टेस्ट कर चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट 5.42 प्रतिशत है। केरल और महाराष्ट्र मे सक्रिय मामलों की संख्या अभी भी ज्यादा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में सिर्फ 19 दिनों में 44,49,552 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई। भारत सिर्फ 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया है कि प्रतिदिन टीका लगाए जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोविड-19 का टीका प्राप्‍त करने वाले 54.87 प्रतिशत लाभार्थी 7 राज्‍यों से संबंधित है। केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का स्‍तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। कई अन्‍य देशों ने लगभग 65 दिनों से टीकाकरण शुरू कर रखा है। भारत ने देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया है।

आज भारत की कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 1.55 लाख (1,55,025) रह गई है। देश के मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत हो गई है। पिछले कुछ सप्‍ताहों से सक्रिय मामलों की संख्‍या में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है जो सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट को दर्शाता है। ठीक हुए मामलों की संख्‍या 1,04,80,455 हो गई है।

नए मामलों की तुलना में नए मरीजों के अधिक ठीक होने से आज रिकवरी दर बेहतर होकर 97.13 प्रतिशत हो गई है। कुल ठीक हुए मामलों की संख्‍या सक्रिय मामलों की तुलना में 67.6 गुणा अधिक है। 86.04 ठीक हुए नए मामले 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं। महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,030 नए मरीज ठीक हुए हैं। केरल और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 6,380 और 533 नए मरीज ठीक हुए हैं।