Covid Update : रॉबर्ट वॉड्रा को हुआ कोरोना, प्रियंका ने खुद को किया सबसे अलग

कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। तमाम सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। चुनावी राज्यों की जनता से उन्होंने क्षमा भी मांगा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वॉड्रा (Robert Vadra) को कोरोना हो गया है। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उसके बाद प्रियंका गांधी ने अपने तमाम राजनीतिक दौरे रद्द कर दिए हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा है कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने घर में क्वारंटाइन हो गई थीं। उनका कूक कोरोना संक्रमित पाया गया था। डॉक्टरों ने प्रियंका गांधी को घर में 14 दिन तक आइसोलेट रहने की सलाह दी थी। 

बता दें कि कई दूसरे नामचीन लोग भी कोरोना पाॅजिटिव हो रहे। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले बल्लेबाज सचिन तंदुलकर (Sachin Tendulkar) को आज हाॅस्पिटल में भर्ती होना पडा है। कुछ दिन पहले ही वो कोरोना पाॅजिटिव हुए थे और खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया था।

गौर करने योग्य यह भी है कि देश में कोरोना की गति काफी तेज हुई है। केन्द्र ने अप्रैल महीने के सभी दिन (30 अप्रैल 2021 तक)सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कोविड टीकाकरण केन्द्र (सीवीसी) का संचालन करने का निर्णय लिया है। केन्द्र ने आज सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा और उन्हें अप्रैल 2021 के दौरान राजपत्रित अवकाश समेत महीने के सभी दिन इन कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करने के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा है।