COVID19 Update : दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 17वें दिन 5 प्रतिशत से कम

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 64,89,599 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,16,26,028 हुआ।

नई दिल्ली। गुरुवार की सुबह जैसे ही केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह कहा गया कि कोरोना के दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.91 प्रतिशत है। सुकून की बात यह है कि दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 17वें दिन 5 प्रतिशत से कम है, तो लोगों के चेहरे पर सुकून देखी गई।

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय लगातार लोगों से आग्रह कर रहा है कि अभी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना हैं। दो गज की निर्धारित दूरी और मास्क के साथ वैक्सीन लगवाना अनिवार्य है। मंत्रालय के ताजा आंकडे बताते हैं कि भारत में #COVID19 के 54,069 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,82,778 हुई। 1,321 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,91,981 हो गई है। 68,885 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,90,63,740 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,27,057 है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 111 नए #COVID19 मामले सामने आए, 702 रिकवरी और 7 मौतें रिपोर्ट हुईं। राजधानी दिल्ली की सदर बाज़ार में लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे। सदर बाज़ार और आनंद विहार के ISBT इलाके में लोगों ने कोरोना नियमों का उल्लंघन किया।

झारखंड में पिछले 24 घंटों में 139 नए मामले सामने आए, 190 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की मौतें हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 258 नए #COVID19 मामले, 234 रिकवरी और 5 मौतें हुई हैं। पश्चिम बंगाल में #COVID19 के 1,925 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,017 लोग डिस्चार्ज हुए और 38 लोगों की कोरोना से मौत हुईं।

भारत सरकार द्वारा अपनाई गई COVID रणनीति का एक संक्षिप्त स्नैपशॉट देते हुए, MoHFW के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि वायरस को रोकने के लिए सामुदायिक भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वायरस कोई सीमा नहीं जानता है और महामारी की सामूहिक और सहयोगी लड़ाई में केंद्र-राज्य समन्वय और सामुदायिक भागीदारी सर्वोपरि है।