Delhi News, आज नॉर्थ, ईस्ट नगर निगम की हड़ताल, कई सेवाएं होंगी प्रभावित

दिल्ली सरकार से मांग है डीए की। जब ये क्लीयर होते नहीं दिख रहीं, तब नॉर्थ, ईस्ट नगर निगम के 1 लाख कर्मचारियों ने आज हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस हड़ताल से अस्पताल, मेंटेनेंस, होर्टी कल्चर, और विभाग में कागजी काम बंद रहेगा।

नई दिल्ली। आप नॉर्थ, ईस्ट नगम निगम की आज सेवाएं लेने की सोच रहे हैं, तो आज यहां नहीं जाएं। आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। हड़ताल के कारण यहां कागजी काम बंद किया गया है। इसमें अस्पताल, मेंटेनेंस, होर्टी कल्चर, और विभाग में कागजी काम प्रभावित होगा। हड़ताल की वजह है डीए। नॉर्थ, ईस्ट के नगर निगम के करीब 1 लाख कर्मचारी दिल्ली सरकार से डीए देने की मांग कर रहे हैं। टीचरों के साथ ही सफाई कर्मचारी पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर और अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं।

दिल्ली नगर निगम के ग्रुप A, B, C, D और पेंशनर्स की आवाज उठाने वाली कॉन्फ्रेड्रेशन ऑफ एमसीडी एमप्लॉइज यूनियन्स ने 13 दिसंबर से नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। इस हड़ताल में नॉर्थ और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के करीब 1 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। खबर है कि 714 निगम स्कूलों के 7000 शिक्षकों ने ऑफलाइन क्लास तो छोड़िए ऑनलाइन क्लास भी बंद कर दी है। टीचर्स को बीते 3 महीने से सैलरी और करीब 6 महीने से डीए और एचआरए नहीं मिला है।

एपी खान ने कहा कि ईस्ट साउथ और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के एकीकरण होने पर इस समस्या का हल होगा, सभी निगमों का फाइनेंस एक ही होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने इसको लेकर कहा कि शिक्षकों की हड़ताल को 14 दिन बीत गए गए लेकिन बीजेपी शासित नगर निगम का अहंकार देखिए कि कोई उनसे मिलने तक नहीं आया।