Jharkhand : कोरोना काल में झारखंड राज्य बना वरदान

Jharkhand Update: बोकारो शहर ऑक्सीजन पूरे देश के कई राज्यों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

ऑक्सीजन के लिए पूरे देश में मचे हाहाकार के बीच रांची रेल मंडल ने झारखंड के बोकारो से तीनों टैंकरों में कुल 46.34 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के साथ ट्रेन बोकारो से लखनऊ उत्तर के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन मुरी रांची, लोहरदगा, होते हुए टोरी स्टेशन 3 घंटे 50 मिनट में पहुंची।

बता दें कि बोकारो स्टील प्लांट में आईओ नेक्स की मदद से बड़े पैमाने पर तरल ऑक्सीजन का उत्पादन होता है।

प्रत्येक दिन 150 टन ऑक्सीजन का उत्पादन यहां होता है। यहां तैयार ऑक्सीजन को बोकारो स्टील प्लांट के साथ-साथ बोकारो के हॉस्पिटल में भी सप्लाई किया जाता है। अब यहां से ऑक्सीजन देश भर के अस्पतालों में भेजा