Mumbai News : मुंबई में एक मकान गिरा, अब तक 9 लोगों को बाहर निकाला गया

एंटोप हिल इलाके में मकान गिरा। कई लोग दबे हुए हैं। अब तक 9 लोगों को बोहर निकाला गया है। दमकल विभाग राहत कार्य में लगा हुआ है। लोग मकान की सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने विस्तृत जांच का भरोसा दिलाया है।


मुंबई।
मंगलवार की सुबह राजधानी मुंबई के लिए बुरी खबर लेकर आया। यहां एंटोप हिल इलाके में एक घर ढह गया। हादसे में 9 लोगों को बचाया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की 4 गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा बेहतर राहत कार्य को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है।
लोगों का कहना है कि जो घर गिरा है वो जर्जर अवस्था में पहले से ही था। जिस समय घर गिरा इतनी जोर की आवाज हुई कि हर कोई सहम गया ऐसा लगे जैसे किसी तरह का विस्फोट हो गया हो।
अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि उस घर की सेफ्टी ऑडिट हुई थी या नहीं। अगर सेफ्टी ऑडिट नहीं हुई थी तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि अभी फिलहाल पूरा ध्यान राहत बचाव कार्य पर केंद्रित हैं। इस हादसे के लिए जो भी पक्ष जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।