नई दिल्ली। एग्री-टेक कंपनी ओरिगो कोमोडिटीज़ एवं फिनटेक एनबीएफसी विवरिती कैपिटल ने एफपीओ, किसानों एवं कृषि उत्पादों के आपूर्तिकर्ताओं को किफ़ायती ब्याज़ दरों पर रु 2 करोड़ तक का आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए एक दूसरे साथ साझेदारी की है। ओरिगो की ओर से पेश किया गया ईमंडी कैश पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो आपूर्ति श्रृंखला एवं फाइनैंस सुविधाओं को सशक्त बनाने पर ज़ोर देता है। यह स्थानीय मंडियों के विक्रेताओं को कोलेटरल रहित फाइनैंस सुविधाएं उपलब्ध कराता है और बैंकों एवं एनबीएफसी को उन लोगों के साथ जोड़ता है, जिन्हें वास्तव में ऋण की ज़रूरत होती है।
‘विवरिती के साथ इस साझेदारी के माध्यम से हम बड़ी संख्या में आपूर्तिकर्ताओं के साथ जुड़ सकेंगे और सुनिश्चित कर सकेंगे कि उन्हें अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए ज़रूरी ऋण सुविधाएं आसानी से मिल सकें।’ मिस सान्या अग्रवाल, जीएम, कॉर्पोरेट स्टैªटेजी, ओरिगो कोमोडिटीज़ ने बताया। इस अवसर पर विशाल सूर्यवंशी, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, क्रेडिट, विवरिती कैपिटल ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि हमें ओरिगो ईमंडी के साथ जुड़ने का मौका मिला है। इस साझेदारी के माध्यम से हम कृषि मूल्य श्रृंखला से जुड़े विक्रेताओं/ खरीददारों, कृषि आपूर्तिकर्ताओं, एफपीओ एवं एफपीसी को ऋण सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगे। विवरिती कैपिटल हमेशाा से मिड कॉर्पोरेट उद्यमों (एंकर्स) को डेब्ट फंड उपलब्ध कराने के लिए तत्पर रहा है। उनकी कुल क्षमता 150 बिलियन डॉलर से भी अधिक है। विवरिती कैपिटल देश भर में 500 से अधिक डीलरों एवं विक्रेताओं को रु 1500 करोड़ से अधिक डिजिटल सप्लाई चेन फाइनैंसिंग (आपूर्ति श्रृंखला ऋण सुविधाएं) उपलब्ध करा चुका है। हम मैनुफैक्चरिंग, सर्विसेज़, ट्रेडिंग, सप्लाई चेन प्लेटफॉर्म्स में कई एंकर्स क साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’
‘‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए, हम वित्तीय वर्ष 2022-23 में अपने आपूर्तिकर्ता नेटवर्क को रु 100 करोड़ तक का ऋण उपलब्ध करा रहे हैं।’ अग्रवाल ने कहा। ‘कृषि क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया हमारा पहला पूर्णतया डिजिटल प्रोडक्ट पीएसएल सेगमेन्ट में हमारी पहुंच बढ़ाएगा, जहां हमें वास्तव में लिक्विडिटी की ज़रूरत है। यह प्रोडक्ट ऋण के अनुरोध से लेकर, दस्तावेजों के संग्रह, ऋण के एग्रीमेन्ट, वितरण एवं संग्रहण तक डिजिटल यात्रा के हर पहलू को आसान बनाएगा।’ अग्रवाल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा। इससे पहले भी ओरिगो ने कई एनबीएफसी और बैंकों के साथ साझेदारी की थी, जिसके तहत इसके खरीददारों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रोडक्ट-(Procure Now and Structured Trade Finance) पेश किए गए थे।





















