कल्याण सिंह के नाम पर होगा अयोध्या में सड़क नामकरण

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम प्रसिद्ध नगर अयोध्या में सड़क का नामकरण होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा। अयोध्या के साथ-साथ लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में भी एक-एक सड़क पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से होगी।