& TV पर बालशिव, भगवान शिव के बाल रूप की अनकही कहानी

पौराणिक कहानियों में आपका रुझान है, तो & TV पर जल्द प्रसारित होने वाला डेली शो बालशिव आपको जरूर पसंद आएगा।

नई दिल्ली। आपको टीवी देखना पसंद है। लेकिन आजकल विभिन्न चैनलों में लगभग एक जैसे सीरियल प्रसारित होते हैं। अधिकांश की विषयवस्तु होती है सास-बहु या कॉलेज लव या घरेलू या ऑफिस पॉलिटिक्स। इन्हें देखने में तो अच्छा लगता है, पर आप क्या सीखते हैं। थोड़ा-बहुत संसरिक व्यवहार। यदि टीवी पर माइथोलॉजिकल कहानियां दिखाई जाएं, तो यकीनन इन्हें आप बहुत पसंद करेंगे। साथ इनके ज्ञान से हमारी जड़ें मजबूत होंगी।

ऐसा पहली बार नहीं है कि टीवी पर कोई माइथोलॉजिकल शो प्रसारित होगा। पिछले 20 साल की टीवी चैनल्स में प्रसारित शोज की जानकारी लें, तो मालूम पड़ेगा की ऐसे कई शोज प्रसारित हो चुके हैं। सभी को पसंद किया गया है। खास बात यह है कि हर उम्र के दर्शकों के बीच पौराणिक कहानियों का हमेशा से ही आकर्षण और आस्था रही है। उन्होंने हमेशा दर्शकों को अनिश्चित समय में सही दिशा और सुरक्षा की राह दिखाई है।

& TV भारतीय टेलीविजन पर पहली बार लेकर आ रहा है एक माइथोलाजिकल शो, भगवान शिव के बाल रूप की एक अनसुनी और अनकही कहानी ‘बालशिव’। भगवान शिव और उनके विभिन्न अवतारों से जुड़ी आकर्षक कहानियों में से एक बाल शिव और उनके बाल रूप की कहानी कभी नहीं सुनाई गई।

बता दें कि भगवान शिव ने कई अवतार लिए थे, लेकिन उन्होंने बचपन और मां के प्यार का अनुभव कभी नहीं किया। ज़ीस्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘बालशिव’ में मां और बेटे के अटूट रिश्ते (महासती अनुसूया और बाल शिव) की अनकही पौराणिक कथा पेश की जाएगी। इसमें उनके बचपन और आत्म-ज्ञान के विभिन्न अध्यायों के माध्यम से उन कहानियों को दर्शाया जाएगा। ऐसी अनकही, अनोखी कहानी को देखने के लिए आज से ही टाइम मैनेजमेंट को फॉलो करें, ताकि फुर्सत से देख पाएं बालशिव।