हुआ सस्पेंस खत्म, अमेठी नहीं रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारा है। रायबरेली सोनिया गांधी की पारंपरिक सीट रही है जबकि 2019 से पहले तक राहुल गांधी अमेठी से चुनाव मैदान में उतरते रहे हैं। हालांकि 2019 का चुनाव हो इसलिए ईरानी के सामने हार गए थे इसके बाद इस वर्ष कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी को यूपी में साख बचाना राहुल गांधी के लिए बड़ी जिम्मेदारी है।

गुरुवार सुबह को अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा- गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल लड़ेंगे? उन्होंने कहा- सारी तैयारियां उनके ही लिए है। किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नहीं। गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछली बार भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे।

बताया जा रहा है कि गांधी परिवार के नामांकन का काम देखने वाले वकील केसी कौशिक गुरुवार को पहले रायबरेली और फिर अमेठी पहुंचे। तभी यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। भाजपा ने रायबरेली से योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दे दिया है। वे 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़े थे।