UP Assembly Election 2022 : चौथे चरण के लिए हो रही है वोटिंग, मतदान केंद्रों में वोटर्स की है लंबी कतारें

चौथे चरण में राज्य के 9 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को मतदान किया जा रहा है। चौथे चरण में कुल 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिन नौ जिलों में मतदान होना है, उनमें - पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर- शामिल हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बुधवार को चौथे चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान शुरू होने के साथ ही पोलिंग बूथ पर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। चौथे चरण में कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 10 मार्च को वोटों की गिनती के साथ हो जाएगा। यूपी के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने डाला अपना वोट, मतदान के बाद महेंद्र सिंह ने किया दावा- 300 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है भाजपा।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में बुधवार सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान हुआ। बता दें कि,मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ जो कि शाम 6:00 बजे तक चलेगा। मतदान शुरू होने के साथ ही पोलिंग बूथ पर लोगों की कतारें लगनी शुरू हो गई। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है।

उत्तर प्रदेश में कुल 7 चरण के चुनाव होने हैं जिसमें से तीन चरण संपन्न हो गए हैं जबकि चौथा चरण आज शुरू हुआ है। चौथे चरण में राज्य के 9 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 23 फरवरी को मतदान होगा। चौथे चरण में कुल 624 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिन नौ जिलों में मतदान होना है, उनमें – पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा और फतेहपुर- शामिल हैं। प्रदेश में हुये 2017 के विधानसभा चुनावों में इस 59 सीटों में से 51 पर भाजपा जीती थीं, उसके बाद समाजवादी पार्टी को चार जबकि बहुजन समाज पार्टी को तीन सीटों पर जीत मिली थी।
चौथे चरण में कुछ प्रमुख उम्मीदवार, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर है, उनमें उप्र के कानून मंत्री बृजेश पाठक हैं, जो लखनऊ छावनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, और दो बार के सभासद सुरेंद्र सिंह गांधी उर्फ राजू गांधी का सामना करेंगे। 2017 के उप्र विधानसभा चुनाव में पाठक ने लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से उप्र के एक और मंत्री आशुतोष टंडन मैदान में हैं। सरोजिनीनगर विधानसभा सीट पर भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए ईडी के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह और सपा सरकार में पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा के बीच मुकाबला होगा। लखनऊ उत्तर सीट पर भाजपा के टिकट पर डॉ नीरज बोरा दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रहें हैं।