Vaccine Registration : पहले ही दिन हुआ CoWIN पोर्टल का सर्वर हुआ डाउन

एक घंटे में 35 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 79,65,720 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से अधिकतर रजिस्ट्रेशन 3 घंटे (4 बजे से लेकर 7 बजे) के बीच कराए गए, जिनकी उम्र 18-44 साल थी : आरएस शर्मा

नई दिल्ली। देश में टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरूआत होने वाली है। 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरेाना वैक्सीन लगाने के लिए सरकार की ओर से तैयारी की गई है। इसके लिए कोविन (CoWIN) पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हुई और पहले ही दिन सर्वर डाउन हो गया है। वैसे, 80 लाख से अधिक लोगों ने अभी तक पंजीकरण करवा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोविन (CoWIN) पर रजिस्ट्रेशन शुरू होने के कुछ मिनटों में ही कोविन ऐप का सर्वर क्रैश हो गया। कोविन ऐप का सर्वर डाउन होने की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट पर अनेक लोगों से द्वारा पोस्ट की गई है। CoWIN चीफ आरएस शर्मा (RS Sharma) ने कहा कि एक घंटे में 35 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 79,65,720 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से अधिकतर रजिस्ट्रेशन 3 घंटे (4 बजे से लेकर 7 बजे) के बीच कराए गए, जिनकी उम्र 18-44 साल थी।

कहा जा रहा है कि शाम 4 बजे से लेकर 7 बजे तक 80 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 55 हजार प्रति सेकंड का ट्रैफिक आ रहा था। लेकिन इतने लोड के बावजूद सिस्टम पूरी तरह से काम कर रहा है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन करवा चुके कई लोगों को वैक्सीन के लिए अस्पताल की लिस्ट नहीं दिखाई दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देशवासियों से अपील की गई है कि लोग अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन लगावाएं। हालंकि, कई राज्यों ने इसके लिए पर्याप्त सुविधा नहीं होने की भी बात कही है।

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन (Dr Harshwardhan) ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। टीकाकरण (Vaccination) अभियान पर कुछ लोगों ने बयानबाजी की है और केंद्र सरकार की आलोचना की है। भाजपा महासचिव तरूण चुघ ने कहा है कि भारत में सबसे ज्यादा वैक्सीन अगर किसी राज्य को मिली है तो वो महाराष्ट्र है। भारत सरकार के लिए हर राज्य का नागरिक भारत का नागरिक है। इन परिस्थितियों में राज्य सरकारों को एक टीम इंडिया बनकर काम करने की जरूरत है न कि व्यक्तिगत द्वेष को लेकर आगे बढ़ना है।