बिपाशा बसु : जिसने सिनेमाई जगत में कई मिथक को तोड़ा

मुंबई। सांवली सलोनी हीरोइन कैसे बाॅलीवुड में आती है और सबके दिलों पर राज करने लगती है, यह लोगों ने रेखा, काजोल के बाद बिपाशा बसु को देखा। आज 7 जनवरी को उनका जन्मदिन है। चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। जितना अपने काम को लेकर उन्होंने सुर्खियां बटोरी, उससे कहीं अधिक उनके व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी लोगोें ने दिलचस्पी दिखाईं। कई अवार्ड जीतने के बाद भी वो आज अपने काम में व्यस्त है।

इसके अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें फिल्मफेयर के 6 नामांकन और एक पुरस्कार भी शामिल है। इन्हें ज्यादातर डरावनी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया है।

बिपाशा बासु ने हिंदी सिनेमा में जितनी फिल्मों के चर्चा बटोरी उससे कंही ज्यादा मीडिया में उनकी लव लाइफ में सुर्ख़ियों में रही हैं।डीनों और जॉन के बाद बिपाशा की जिंदगी में हरमन बावेजा आये। यहाँ तक की दोनों की सगाई भी हो चुकी थीं, लेकिन शादी तक बात आते-आते बिगड़ गयी और एक बार फिर से बिपाशा अकेली रह गयी। लेकिन 2016 में इन्होंने करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

बता दें कि बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी, 1979 को दिल्ली में हुआ था। वो कोलकाता में पली-बढ़ी, इसलिए उन पर बंगाली बाला का छाप अधिक दिखती है। शुरुआत में बिपाशा ने 1996 में सुपरमॉडल का कॉन्टेस्ट जीता था। बाद में फैशन मॉडल के रूप में अपना करियर आगे बढ़ाने लगीं। 2001 में अक्षय कुमार के साथ विजय गिलानी की अजनबी में काम किया और पहली बार हिन्दी फिल्मों में कदम रखा। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान ने निर्देशित किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल रही पर कुछ नापसंद समीक्षाओं का कारण भी बनी।

7 जनवरी को है फिल्म अभिनेत्री विपाशा बसु का जन्मदिन

इसके बाद से इन्हें फिल्मों में काम करने के बहुत से ऑफर आने लगे थे। जिसके बाद इन्होंने अजनबी (2001) में अपने नकारात्मक किरदार के साथ फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इस फिल्म के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इनकी पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म राज (2002) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके कारण इनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन भी हुआ था। इसे समीक्षकों ने काफी सराहा था। द ट्रिब्यून ने लिखा कि “ये बिपाशा बसु हैं, जो अपने प्रदर्शन से पूरे शो को ले गईं”। उन्हें राज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर नामांकन भी हुआ था।

2003 में इन्होंने पूजा भट्ट की कामुक थ्रिलर फिल्म, जिस्म में जॉन अब्राहम के साथ काम किया था, जिसे समीक्षकों ने काफी सराहा और बॉक्स ऑफिस में भी ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रहा था। 2004 में इनकी चार फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई गई थी, जिसमें सभी को सामान्य मिली जुली समीक्षा ही मिली थी। 2005 में इन्होंने बॉबी देओल और प्रियंका चोपड़ा के साथ बरसात फिल्म में काम किया। इन्होंने सचिन के साथ तमिल फिल्मों में भी अपनी शुरुआत की और उस फिल्म के हिट होने के बाद इन्होंने प्रकाश झा की अपहरण में भी काम किया। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के कारण राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला।

नो एंट्री, कॉर्पोरेट और धूम 2 जैसी फिल्मों से मिली सफलता ने इन्हें एक सफल अभिनेत्री बना दिया। 2006 में इन्हें चार खास फिल्मों में देखा गया, जिसमें फिर हेरा फेरी, कॉर्पोरेट, ओमकारा और धूम 2 है। इन सभी फिल्मों की समीक्षा में इन्हें काफी तारीफ हुई और पैसे कमाने में भी सफल रही।

फिल्मों में अभिनय के अलावा इनकी रुचि सेहत बनाने में भी है। इन्हें कई सारी सेहत बनाने वाली वीडियो में देखा जा सकता है। इसके अलावा इन्होंने कई सारे ब्रांड्स और उत्पादों से जुड़ी हुई हैं। यदि हम बात करें, उनके पसंद और नापसंद की तो तो इन्हें सिनेमाई दुनिया के अलावा नारीवाद और जानवरों के अधिकारों को लेकर भी जाना जाता है।