अर्बन नक्सल के प्रभाव में कांग्रेस भी संपत्ति बांटने की बात कर रही है: शाहनवाज

 

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज कहा कि कांग्रेस की नजर लोगों की संपत्ति पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में ही जनता को डराना चाहती है। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही घोषणा पत्र में संपत्ति के सव्रे की बात की है।

पटना भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवत्ता हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सल के प्रभाव है। जिस तरह से लोगों की संपत्ति लूटकर बांटने का भाषण नक्सली देते थे, आज उसी तरह की बात इंडी गठबंधन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सव्रे कर संपत्ति , सोना बांटने पर तो विवाद था ही , कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयान ने इसे जगजाहिर कर दिया।

कांग्रेस अब कह रही है कि जिस तरह अमेरिका में 55 प्रतिशत विरासत की संपत्ति सरकारी खजाने में चली जाती है, वही भारत में लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की जीवन भर की कमाईं को सरकारी खजाने में डालना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए काल से ही इनका यह मकसद है। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति पर भारत के लोगों का अधिकार है किसी घुसपैठिए का नहीं। लेकिन कांग्रेस की नजर अब विरासत पर भी है और संपत्ति पर भी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और घोषणा पत्र में सव्रे की बात को वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यंकाल में विकास योजनाएं जाति और धर्म देखकर नहीं लागू की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीब का है।

इसमें कहीं जाति नहीं आती, लेकिन कांग्रेस वोट बैंक को सियासत कर रही जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने विकास कार्यंव्रमों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गईं हैं।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सभी की चिता की है। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि घुसपैठिए के लिए संपत्ति बांटने का काम नहीं करो। हुसैन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री कल अररिया और मुंगेर आ रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का लगाव बिहार के प्रति शुरू से रहा है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस का डर लोगों के मन में है, इस कारण लोग अब कांग्रेस को नहीं आना देना चाहते। उन्होंने कहा कि हमलोग कांग्रेस का डर नहीं दिखा रहे बल्कि कांग्रेस को एक्सपोज कर रहे।