Covid Update : महाराष्ट्र सहित दूसरे क्षेत्रों में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर

देश ही नहीं, विदेशों की स्थिति गंभीर है। महाराष्ट्र, दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। एक ओर टीकाकरण अभियान जारी है, कई स्थानों पर वैक्सीन की कमी है तो कई जगह लोग नियमों का पालन ही नहीं कर रहे हैं।

    नई दिल्ली। कोरोना (COVID19) का कोहराम जा रही है। हर दिन बढे हुए आंकडें। स्वास्थ्य सेवा के लिए सबसे परेशानी का कारन है। सरकार और शासन की ओर से लगातार कोशिश जारी है। मजबूरन पाबंदियां लगाई जा रही हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि आप कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन कर रहते हैं। हाल के दिनों में सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र का देखने को मिलने रहा है।

    केेंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस के 82.82% नए मामले इन 10 राज्यों से हैं।

    महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5,131 नए मामले सामने आए हैं। 2,837 लोग डिस्चार्ज हुए और 65 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। मुंबई में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान दादर की सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखीं। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया है।

    पुणे के एरंडवणा में एक वैक्सीनेशेन केंद्र पर वैक्सीन नहीं पहुंचने पर लोग इंतजार कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया, ”यहां लोग सुबह 6 बजे से खड़े हैं। यहां वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध नहीं है। यहां के स्टॉफ वैक्सीन कब तक आ जाएगी इस बारे में स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली में 7-10 दिन की वैक्सीन (Vaccine) बची हुई है। अगर हमें समुचित संख्या में डोज उपलब्ध कर दी जाए, आयु सीमा हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।

    भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 1,45,384 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हुई। 780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,68,436 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 10,46,631 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,90,859 है।