Delhi News, दिल्ली में डॉक्टरों की जारी है हड़ताल, मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है असर

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल साइंसेज ने पूरे देश में 29 दिसंबर से हड़ताल का ऐलान किया है। 29 दिसंबर को सुबह 8 बजे से किसी भी तरह की मेडिकल सेवाएं नहीं दी जाएंगी।

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की NEET-PG काउंसलिंग की मांग जारी है। दिल्ली में बड़ी संख्या में रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का कारण है Neet PG 2021) काउंसलिंग में देरी। यह प्रदर्शन और गर्म हुआ जब इसमें पुलिस भी शामिल हो गई। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान सड़कों पर पुलिस और डॉक्टरों के बीच झड़प हो गई। किसी भी तरह की हताहत नहीं हुई, पर दोनों पक्षों का दावा है कि कई लोग घायल हुए हैं। इतना ही नहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कल डॉक्टरों ने प्रदर्शन को गंभीर बनाने के लिए अपने लैब कोट लौटा दिए और सड़कों पर मार्च निकाला।

आपको बता दें कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FIMA) ने 29 दिसंबर को सुबह 8 बजे से देश भर में सभी स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से बंद करने का आह्वान किया है। एक डॉक्टर ने बताया, “आज सभी रेजिडेंट डॉक्टर मंत्री जी से मिलने निर्माण भवन जाएंगे। NEET-PG काउंसलिंग की मांग जारी है, इसके अलावा हम अतिरिक्त DCP रोहित मीना की बर्ख़ास्तगी की मांग कर रहे हैं। रोहित मीना द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और उन्होंने प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर लाठीचार्ज करवाई।”

Fima ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा गया है कि जिस तरह से हमारे साथी डॉक्टर देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी सही मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं उनके खिलाफ दिल्ली में पुलिस ने जिस तरह से बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया है वह चौंकाने वाला है। रेजिडेंट डॉक्टरों पर लाठीचार्ज और महिला डॉक्टरों के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है, यह शर्मनाक है।