दिल्ली में सुबह-सुबह मुठभेड़, 2 बदमाश मारे गए 2 पुलिस वाले भी हुए घायल


नई दिल्ली।
गुरुवार की सुबह दिल्ली पुलिस का सामना बदमाशों से हुआ। दोनों ओर से गोलीबारी चली। इस गोलीबारी में 2 बदमाश मारे गए और 2 पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। घटना खजूरी खास इलाके की है। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि खजूरी खास इलाके में पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश मारे गए। उनके पास से 2 ऑटोमेटिक पिस्टल, 4 मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस घटना में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि रोहिणी जिले की पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए बेगमपुर से खजूरी खास पहुंची थी। इसके बाद रोहिणी की पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट जिले की पुलिस से मंदद मांगी जिसके बाद संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग। नॉर्थ ईस्ट जिले और रोहिणी जिले की जॉइंट पुलिस टीम ने खजूरी खास में एनकाउंटर के दौरान लोनी के बदमाश आमिर खान और अशोक विहार के राज मान को ढेर कर दिया।