MP बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, नतीजे mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर

गुरुवार को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का प​रीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 7 लाख 33 हजारों में से किसी को भी फेल नहीं किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपीबीएसई ) के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम की घोषणा स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने की। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजे mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं। बोर्ड ने 7 लाख 33 हजारों में से किसी को भी फेल नहीं किया है। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।