गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election 2021) को लेकर नेताओं की जुबानी जंग तेज हो गई है। खासकर जो नेता राज्य में बाहर से आ रहे हैं, वो एक दूसरे पर जमकर शब्दों का प्रहार कर रहे हैं। कांग्रेस (Congress) महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भाजपा नेता को शकुनि तक बता दिया। दूसरी ओर, भाजपा (BJP) की ओर से कांग्रेस पर प्रहार किया जा रहा है।
असम के गोलाघाट में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि असम भाजपा में दो गुट है। जैसे महाभारत में शकुनी मामा थे और धृतराष्ट थे, उसी तरह से आज असम की सरकार (Assam Govt) में एक शकुनी समान नेता है और एक धृतराष्ट्र समान नेता है। दोनों ने असम की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जितनी भी नीतियां हैं वह असम के लिए नहीं हैं, बल्कि केंद्र के लिए हैं, दिल्ली को मजबूत बनाने के लिए हैं और अपने उद्योगपति मित्रों को मजबूत बनाने के लिए हैं।
भाजपा की जितनी भी नीतियां हैं वह असम के लिए नहीं हैं, बल्कि केंद्र के लिए हैं, दिल्ली को मजबूत बनाने के लिए हैं और अपने उद्योगपति मित्रों को मजबूत बनाने के लिए हैं : श्रीमती @priyankagandhi pic.twitter.com/jjNjjGjEqR
— Congress (@INCIndia) March 22, 2021
दूसरी ओर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी असम दौरे के दौरान कांगे्रस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से पूछना चाहता हूं एक ओर आप असम की अस्मिता की बात करते हैं। दूसरी ओर बदरुद्दीन अजमल को लेकर चलते हो। कैसे असम की अस्मिता की रक्षा करोगे? अगर ये सत्ता में आए तो घुसपैठ बेरोकटोक चलेगी।
Live from a public rally in Majuli, Assam. #BJP4SecureAssam https://t.co/uut93c6AyO
— Amit Shah (@AmitShah) March 22, 2021
असम के जोनाई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि असम में पिछले 5 साल में एक भी आंदोलन हुआ है क्या? कोई गोली से मरता है क्या? आतंकवाद होता है क्या? जब कांग्रेस आती है अशांति आती है और भाजपा (BJP) आती है तो विकास आता है। आपको आतंकवाद चाहिए या विकास, इसका चुनाव करने के लिए यह चुनाव है।