Punjab News : पटियाला हिंसा में अब तक मुख्य आरोपी सहित 6 को लिया गया हिरासत में

पटियाला। पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पटियाला हिंसा में मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है। पटियाला में हुई झड़प के मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह चिन्ना ने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि परवाना को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी जुलूस के मुद्दे पर दो समूहों में झड़प हो गई थी जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी।पुलिस के अनुसार, जिले के राजपुरा का निवासी परवाना शुक्रवार की घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।

IG पटियाला मुखविंदर सिंह चिन्ना ने कहा कि हमारी टीम ने पटियाला घटना के मुख्य आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया गया। कल शाम तक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश हैं कि असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।