UP News : वोटों की गिनती को लेकर प्रशासन सतर्क, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयानों को लोग गंभीरता से ले रहे हैं। उनके बयान से बवाल की आशंका है। लगातार बवाल होने की मिल रही जानकारियों को देखते हुए कानपुर के एसपी स्वप्निल ममगई ने मतगणना के दौरान माहौल बिगाड़ने वालों को चेतावनी दी। इस दौरान एसपी ने गड़बड़ी किए जाने पर Shoot At Sight के आदेश जारी कर दिए हैं।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव हो चुका है। 10 मार्च को वोटों की गिनती है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। सपा नेता अखिलेश यादव के बयानों के बाद प्रशासनिक स्तर पर कई तरह की सख्ती बरती गई है। कानपुर पुलिस की ओर से तो यह भी आदेश दिया गया है कि यदि मतगणना के दौरान किसी ने भी उपद्रव करने की कोशिश की, तो उसे देखते ही गोली मार दिया जाएगा। अन्य जिलां में भी प्रशासन उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि 0 मार्च की मतगणना के लिए लगभग 70,000 सिविल पुलिस के कर्मी, 245 कंपनी, अर्ध सैनिक बल तथा 69 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अव्यवस्था या हुड़दंग करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती समाप्त होने के बाद EVM के अंतिम राउंड में मतों की गिनती की जाएगी और विजयी उम्मीदवार की घोषणा होगी। 10 मार्च मतगणना के संबंध में सभी मतगणना केंद्रों में जो स्ट्रॉन्ग रूम हैं वहां थ्री लेयर CAPF सिक्योरिटी है। पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। EVM से प्राप्त मतों की गणना 8:30 बजे से शुरू होगी।

लखनऊ पुलिस आयुक्त डी.के. ठाकुर ने कहा कि EVM स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई हैं। आंतरिक सुरक्षा के लिए CISF लगाई गई है। बाहरी सुरक्षा सिविल पुलिस के हाथ में है। पारदर्शिता के लिए CCTV लगाए गए हैं। मतगणना के लिए सभी मतगणना कक्षों में CRPF की टुकड़ियां लगाई जा रही हैं।