मुंबइ। राज्य के मुख्यमंत्री भले ही बदल गए हों, लेकिन सियासी बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। तय माना जा रहा है कि कुछ दिन तक ऐसे ही चलेगा। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक ही साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो। मेट्रो शेड के प्रस्ताव में बदलाव न करें। मुंबई के पर्यावरण के साथ खिलवाड़ न करें। ये जो कल हुआ, मैं पहले ही अमित शाह से कह रहा था कि 2.5 साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ। पहले ही अगर ऐसा करते तो महा विकास अघाडी का जन्म ही नहीं होता।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से सरकार बनी है और एक तथाकथित शिवसेना कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है, मैंने अमित शाह से यही कहा था। ये सम्मानपूर्वक किया जा सकता था। शिवसेना आधिकारिक तौर पर(उस समय) आपके साथ थी। यह मुख्यमंत्री(एकनाथ शिंदे) शिवसेना के नहीं हैं।